Prayagraj : माफियाओं की हत्याओं से सहम गया माफिया डॉन बबलू श्रीवास्तव, अदालत में पेशी पर आने से किया इनकार

माफिया डॉन बबलू श्रीवास्तव।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
अंडर वर्ल्ड डॉन दाऊद के लिए चुनौती बन चुके माफिया डॉन बबलू श्रीवास्तव को अपनी जान का डर सताने लगा है। प्रयागराज के सर्राफ पंकज महिंद्रा के बहुचर्चित अपहरण कांड में गवाही के लिए बरेली जेल से प्रयागराज आने इनकार कर दिया। अदालत से जेल अधीक्षक और अपने वकील के जरिए कहा कि इतने लंबे सफर में उसकी जान को खतरा हो सकता है। इसलिए उसकी पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग से करवाई जाएं। बरहाल, अदालत का फैसला देर शाम तक आएगा। अगर अदालत में माफिया डॉन की अर्जी स्वीकार न की तो उसे अदालत में व्यक्तिगत रूप से हाजिर होना होगा।
बरेली जेल में बंद पूर्वांचल के माफिया डॉन बबलू श्रीवास्तव सर्राफ पंकज महिंद्रा के बहुचर्चित अपहरण कांड में गवाही के लिए जिला सत्र न्यायालय में पेश नहीं हुआ। जेल अधीक्षक बरेली के जरिए अदालत से कहा है कि उसे जान का खतरा है, उसको वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश होने की अनुमति दी जाएं।
गौरतलब है की प्रयागराज में वर्ष 2015 में सराफा व्यवसाई पंकज महिंद्रा के बहुचर्चित अपरहरण कांड में 313 का बयान दर्ज करवाने के लिए इलाहाबाद जिला न्यायालय में गैंगेस्टर की विशेष अदालत ने माफिया डॉन को बुधवार को अदालत में तलब किया था। अदालत ने प्रयागराज के जिलाधिकारी , पुलिस आयुक्त और बरेली जेल के अधीक्षक को निर्देशित किया था कि उसे हर हाल में बुधवार को अदालत में पेश करना सुनिश्चित करें। लेकिन बरेली जेल में बंद माफिया डॉन बबलू श्रीवास्तव ने बरेली से प्रयागराज आने से इंकार कर दिया, कहा की उसे जान का खतरा है।



