Rampur News: शाहबाद में कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्य मार्ग से हटवाया अतिक्रमण
रामपुर। कांवड़ियों के आवागमन को लेकर एवं बिना किसी का रोजगार प्रभावित करते हुए पुलिस प्रशासन ने अस्थाई अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया। फलों के ठेले वालों को बिलारी रोड पर जगह दे दी गई है। मुख्य मार्ग पर पक्के अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया। विरोध करने पर पुलिस द्वारा फटकार लगाकर शांत किया गया।दरअसल आगामी दिनों में कांवड़ यात्रा को लेकर एवं कांवड़ियों को आवागमन में कोई परेशानी न हो उसके अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया। बिलारी चौराहे से लेकर, चंदौसी चौराहा और रामपुर एवं ढकिया चौराहे तक जितने भी मुख्य मार्ग पर पक्का अवैध अतिक्रमण कर रखा था। उस पक्के अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया। इन दौरान अस्पताल के सामने एक बिजली के दुकानदार द्वारा दुकान के आगे पक्की सीढ़िया लगा रखी थी। जिससे अवैध अतिक्रमण हो रहा था। उस पक्के अवैध अतिक्रमण को जेसीबी से जब हटवाया, तो बिजली के दुकानदार का रखा लकड़ी का काउंटर नीचे आ गिरा। काउंटर गिरने पर बिजली दुकानदार आग बबूला हो गया। उस दौरान दुकानदार नगर पंचायत टीम पर आक्रोशित होते हुए आया। जिस पर कोतवाल करनपाल सिंह ने फटकार लगा दी। जिसके बाद बिजली दुकानदार शांत हुआ। बिलारी चौराहे से लेकर रामपुर चौराहे तक का अवैध अतिक्रमण हटवाया गया। एसडीएम सुनील कुमार ने बताया कि जितने भी सड़क किनारे फलों के ठेले खड़े हुए थे। उन सभी को बिलारी रोड पर एक जगह लगवाया गया। जिससे किसी का फल विक्रेता का कारोबार ठप न हो। इस दौरान सीओ केएन आंनद, ईओ शैलेंद्र सिंह, कोतवाल करनपाल सिंह, एसआई आदेश कुमार, मुजीब मियां समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
ई-रिक्शा चालकों को किया गया व्यवस्थित
शाहबाद। नगर में सबसे ज्यादा अतिक्रमण ई-रिक्शा चालकों द्वारा किया जाता है। जिसको लेकर एसडीएम सुनील कुमार और सीओ केएन आनंद ने ई-रिक्शा चालकों को बुलाकर व्यवस्थित तरीके से ई-रिक्शा चालकों के संचालन करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम ने बताया कि ई-रिक्शा चालक बिलारी बस अड्डे से नंबर लेकर जाएंगे। ताकि ई-रिक्शा चालकों द्वारा कोई अतिक्रमण न लगा सकें।संवाद