Budaun News: मेहंदीपुर बालाजी की तर्ज पर हुआ बाबा का शृंगार

मेहंदीपुर बालाजी की तर्ज पर भक्तों द्वारा किया गया बाबा का श्रृंगार
बिल्सी। तहसील रोड स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर पर सावन के पहले शनिवार को नगर की श्री बालाजी भक्त मंडली के भक्तों ने श्री मेहंदीपुर धाम बालाजी की तर्ज पर श्री हनुमान बाबा पर बड़े श्रद्धाभाव से चोला चढ़ाया गया एवं बेलपत्र से भव्य शृंगार किया। यहां सभी ने श्री हनुमान चालीसा का पाठ एवं भजन-कीर्तन भी किया। इसके बाद यहां बाबा के भक्तों ने पूजा-अर्चना कर भोग लगाया। आरती के अलावा यहां अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। उसके बाद यहां सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर सौरभ देवल, अभिषेक देवल, मंयक माहेश्वरी, रितिक कुमार, जितेंद्र शर्मा, उदयराज कोहली आदि मौजूद रहे। संवाद