लोकतंत्र बचाने के लिए सभी को आगे आने की जरुरत: स्वामी प्रसाद
स्वार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि देश में लोकतंत्र खतरे में है इसे बचाने के लिए सभी को आगे आने की जरुरत है।
उन्होंने यह बात स्वार के धनौरी और मसवासी में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अनुराधा चौहान के लिए हुई जनसभा में कही। कहा कि बरोजगारी से युवा वर्ग त्रस्त है और महंगाई के कारण आम जनता कराह रही है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। रसोई गैस ने घर का बजट बिगाड़ दिया है। इसके अलावा प्रदेश और देश में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। पूरे देश की जनता भाजपा सरकार के जुल्म से त्रस्त है। लोकतंत्र खत्म किया जा रहा है। अगर जांच की जाए तो भाजपा के कई बड़े नेता कटघरे में खड़े होंगे। कहा कि सरकार ने सभी सरकारी उपक्रम बेच दिए हैं। सत्ता में परिवर्तन और लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी की जिम्मेदारी बनती है इस लिए उन्हें आगे आना होगा। इस दौरान नूरपुर विधायक राम अवतार सैनी और चंद्रपाल सैनी के अलावा संजय यादव आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

