शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पीडब्ल्यूडी मंत्री के जिले का हाल ः सवा साल से कोलाघाट पुल बंद, 15 जून को हट जाएगा पैंटून पुल, नाव करिए सफर

Connect News 24

Condition of PWD minister's district: Kolaghat bridge closed for one and a quarter years, Pantoon bridge will be removed on June 15, travel by boat

कोलाघाट पुल की खबर में, करुणाशंकर वाजपेयी।संवाद

शाहजहांपुर। लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद के जिले में सवा साल से बंद कोलाघाट के पक्के पुल पर यातायात जल्द शुरू होने की फिलहाल कोई संभावना नहीं दिख रही। वैकल्पिक पैंटून पुल भी एक महीने बाद हटा दिया जाएगा। लोकनिर्माण विभाग 15 जून के बाद पैंटून पुल हटाने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में फिर से नाव के सहारे लाखों लोग बरसात के मौसम में नदी पार करने को मजबूर होंगे।

जलालाबाद क्षेत्र में कोलाघाट पर रामगंगा और बहगुल नदियोंं पर बने पक्के पुल का एक पिलर 30 नवंबर 2021 को ढह गया था। लंबी जांच पड़ताल के बाद सेतु निगम ने पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से का निर्माण कराके उसे फिर से यातायात के लायक बना दिया, लेकिन अभी तक केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई) की अंतिम जांच रिपोर्ट और विशेषज्ञ टीम की रिपोर्ट न मिलने से पुल से आवागमन बंद है। केवल दुपहिया वाहन ही गुजर रहे हैं।

कोलाघाट पुल पर यातायात बंद होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत रामगंगा और बहगुल नदी पर पैंटून पुल बना दिया। इससे होकर हल्के चार पहिया वाहन निकल रहे हैं। हालांकि इस पुल क्षतिग्रस्त होने से आए दिन यातायात प्रभावित रहता है। वर्षाकाल के दौरान 15 जून को फिर से पीडब्ल्यूडी पैंटून पुल को हटा देगा। पिछले साल भी ऐसा ही हुआ था। पैंटून पुल हट जाने पर कटरी क्षेत्र के दो सौ गांवों के लोगों के सामने आवागमन की गंभीर समस्या हो जाएगी। क्षेत्र के कारोबारी माल की ढुलाई को लेकर परेशान हैं।

सीआरआरआई से कराई गई थी जांच

करीब 14 साल पहले 45 करोड़ रुपये की लागत से 1.8 किमी लंबा कोलाघाट पुल बनाया गया था। सेतु निगम ने करीब छह माह पहले सात करोड़ रुपये की लागत से पुल के टूटे हिस्से की मरम्मत और पुनर्निर्माण का काम पूरा कर लिया था। एक अक्तूबर से पुल पर पैदल और दुपहिया वाहनों का आवागमन भी शुरू कर दिया गया। लोक निर्माण विभाग ने पुल की सीआरआरआई से गुणवत्ता जांच कराई। संस्थान के विशेषज्ञों ने अभी तक दो जांच रिपोर्ट दी हैं, इनमें पुल के ऊपरी हिस्से में कई खामियां बताते हुए उन्हें दूर करने की सिफारिश की है।

सीआरआरआई ने पुल के वेल फाउंडेशन की अंतिम जांच रिपोर्ट नहीं भेजी है, जबकि दूसरी जांच में पुल के 60 में से 15 पिलर क्रिटिकल पोजीशन में बताए हैं। अधिकारियों के अनुसार सीआरआरआई की अंतिम जांच रिपोर्ट मिलने पर भी पुल पर सामान्य यातायात बंद रहेगा, क्योंकि पुल पर कई काम कराए जाने बाकी हैं। यही नहीं निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांचने के लिए एक अन्य एजेंसी के विशेषज्ञों की जांच रिपोर्ट भी आनी शेष है।

0000000000

माल भाड़ा बढ़ा, व्यापारी परेशान

कोलाघाट के पैंटून पुल से भारी वाहन नहीं गुजर सकते हैं। भारी वाहन करीब 45 किलोमीटर का चक्कर लगाकर फर्रुखाबाद होते हुए आते-जाते हैं। ऐसे में ज्यादा माल भाड़ा देना पड़ता है। जलालाबाद, मिर्जापुर, कलान आदि के व्यापारियों को इससे दिक्कत हो रही है। उनका कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।

सवा साल से झेल रहे हैं दुश्वारियां… पता नहीं कब मिलेगी निजात

फोटो: 11

वकील होने के नाते कोर्ट कचहरी के कामों से अक्सर जलालाबाद जाना पड़ता है, लेकिन पुल बंद होने से परेशानी हो रही है। बीमारी की हालत में भी बाइक से रोज जाना पड़ रहा है। पैंटून पुल हटने से तो बहुत मुश्किल होगी। -करुणा शंकर वाजपेयी, सिंगहा युसुफपुर, मिर्जापुर

– फोटो: 12

कलान के स्कूल में पढ़ाने जाते वक्त कोलाघाट पैंटून पुल पर अक्सर जाम लगा मिलता है। पक्के पुल से चार पहिया वाहनों के निकलने की अनुमति मिल जाए तो क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिल जाएगी। -ऋषिकांत पांडेय, गुरुगांव, जलालाबाद

– फोटो: 13

कोलाघाट पक्के पुल से हल्के चार पहिया वाहनों के निकलने पर भी रोक होने से 60 किमी का चक्कर काटकर किराना दुकान का सामान लाना पड़ रहा है, जिससे माल भाड़ा बढ़ जाता है। पक्के पुल पर यातायात जल्द शुरू होना चाहिए। -मैथिली शरण गुप्ता, किराना व्यापारी, ढाई (मिर्जापुर)

– फोटो: 14

कोलाघाट पुल बंद होने और पैंटून पुल से बड़े वाहन निकलने पर रोक लगी होने से अल्हागंज, राजेपुर (फर्रुखाबाद) होकर कास्मेटिक और रेडीमेड कपड़े लाने से किराया बढ़ जाता है और इसका भार ग्राहकों पर पड़ रहा है। -अखिलेश प्रकाश गुप्ता, व्यापारी, मिर्जापुर

वर्जन

वर्षाकाल शुरू होने से पहले पैंटून पुल हटा लिया जाता है। पैंटून पुल हटाने में 10-15 दिन का समय लग जाता है। 15 जून के आसपास पैंटून पुल को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। – रथिन सिन्हा, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी

कोलाघाट पुल की खबर में, करुणाशंकर वाजपेयी।संवाद

कोलाघाट पुल की खबर में, करुणाशंकर वाजपेयी।संवाद

कोलाघाट पुल की खबर में, करुणाशंकर वाजपेयी।संवाद

कोलाघाट पुल की खबर में, करुणाशंकर वाजपेयी।संवाद

कोलाघाट पुल की खबर में, करुणाशंकर वाजपेयी।संवाद

कोलाघाट पुल की खबर में, करुणाशंकर वाजपेयी।संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button