रामपुर

सबका साथ-सबका विकास कर रही है भाजपा की सरकार: शिव बहादुर

Connect News 24

स्वार। पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना ने कहा कि बीते छह साल से स्वार विधानसभा क्षेत्र विकास कार्यों से अछूता रहा क्योंकि यहां विधायक न होने की वजह से विकास कार्य प्रभावित रहे हैं। ऐसे में अब एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी को जिताकर विकास के रास्ते खोलने के लिए भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी को भारी मतों से जिताएं।

क्षेत्र के छपर्रा गांव में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि हमेशा से भाजपा की सरकारें देश और प्रदेश की जनता के हित के लिए कार्य करती आई हैं। चाहें किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को आर्थिक मदद देने की बात हो या फिर गरीबों को उज्ज्वला योजना के तहत नि:शुल्क गैस सिलिंडर देने की योजना हो। इसके अलावा प्रदेश में गरीब बेटियों की शादियां कराने से लेकर गरीबों के इलाज का जिम्मा भी केंद्र सरकार ने ले रखा है। उन्होंने कहा कि स्वार विधानसभा क्षेत्र को विकास की गति दिलाने के लिए और प्रदेश को सशक्त बनाने के लिए भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी को अधिक से अधिक वोट दें। पूर्व मंत्री ने ग्राम धनौरी, धनौरा, मधुपुरा, इमरतपुर, बथुआखेड़ा, लखीमपुर आदि गांवों का भ्रमण किया और लोगों ने गठबंधन प्रत्याशी को जिताने की अपील की। इस मौके पर दीपक कुमार नागर, सुनीता सैनी, मुकुट लाल, राजेंद्र गोस्वामी, राजेश मौर्य, लक्ष्मीकांत सैनी आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button