रामपुर

Rampur News: सात को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, आठ को जनसभा करेंगे अखिलेश यादव

Connect News 24

स्वार। निकाय चुनाव थमने के बाद अब स्वार विधानसभा के उप चुनाव का बिगुल बज चुका है और इसके साथ ही प्रचार-प्रसार का सिलसिला भी शुरू होने वाला है। बताया जा रहा है कि सात मई को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कार्यकर्ताओं में उत्साह भरेंगे तो वहीं आठ मई को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रामपुर के स्वार में प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करेंगे। इसके अलावा भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण भी शिरकत करेंगे।

सपा नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला के सदस्यता खत्म होने के बाद से यह सीट खाली थी। जिस पर 10 मई को चुनाव होना है। ऐसे में यहां पर गठनबंधन प्रत्याशी अपना दल एस की रेशमा परवीन अंसारी खड़ी हुई है तो वहीं सपा से प्रत्याशी अनुराधा चौहान मैदान में हैं। ऐसे में अब प्रचार-प्रसार का सिलसिला शुरू हो चला है। जिसमें राजनेताओं की जनसभाएं होनी है। इसके लिए सात मई को जहां अपना दल एस की प्रत्याशी रेशमा परवीन के लिए जनसभा करने के लिए सात मई को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या आ रहे हैं तो वहीं सपा प्रत्याशी के हक में वोट अपील करने के लिए सात मई को आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण आएंगे। इसके अलावा आठ मई को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित करेंगे।

उधर, समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अनुराधा चौहान के समर्थन में भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद दलित मतदाता बाहुल्य क्षेत्र में जनसंपर्क करेंगे। तो वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्वमंत्री मोहम्मद आजम खां समेत अन्य नेता आठ मई को स्वार में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button