पीलीभीत

घोर लापरवाही: स्कूल में बेंच पर सोती रह गई छात्रा, ताला डालकर गायब हो गए शिक्षक; घंटों चीखी चिल्लाई मासूम

Connect News 24

teacher locked up girl student who was sleeping on bench in school and went away

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के मरौरी ब्लॉक के गांव मंडरिया में शुक्रवार को चौंकाने वाला मामला सामने आया। गांव के प्राथमिक स्कूल के कमरे में कक्षा पांच की छात्रा पीछे बेंच पर सोती रह गई। शिक्षकों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। छुट्टी होने के बाद शिक्षक कमरे का दरवाजा बंद कर ताला लगा कर चले गए। 

स्कूल की छुट्टी के बाद भी जब छात्रा घर नहीं पहुंची तो उसके परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस बीच छात्रा की नींद टूटी तो उसने खुद को कमरे में बंद पाया। वह मदद के लिए चीखने चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा तो कमरे के अंदर छात्रा थी।

ग्रामीणों ने मामले की सूचना शिक्षकों को दी, जिसके बाद उसे बाहर निकाला गया । छात्रा के परिजन भी वहां पहुंच गए। उन्होंने नाराजगी जताई। मामले की जानकारी होने पर खंड शिक्षा अधिकारी मरौरी ने स्कूल में तैनात प्रधानाध्यापक सहित 3 शिक्षकों का स्पष्टीकरण तलब किया है। 

खंड शिक्षा अधिकारी एसएस मौर्या ने बताया कि छात्रा सबसे पीछे बेंच पर बैठी थी। वो सो गई थी। इस बात पर किसी का ध्यान नहीं गया। छात्रा के जागने पर जब उसने आवाज लगाई ,तो शिक्षक को बुलाकर उसे कमरे से बाहर निकाल दिया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button