बदायूं

बदायूं में किसान की हत्या: हमलावरों ने घर में घुसकर मारी गोली, आधी रात हुई वारदात से फैली सनसनी

Connect News 24

farmer shot dead in kishanpur village budaun

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर में रविवार रात 50 वर्षीय किसान रक्षपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि किसान रविवार रात अपने घर में सो रहा था। आधी रात के समय चार लोग उनके घर में घुस आए। उन्होंने आते ही घर में रक्षपाल को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार वाले जाग गए। 

मृतक के भतीजे जितेंद्र यादव का कहना है कि उनके गांव के बाबूराम, कपूरी, नन्हे और विनेश घर में घुस आए थे। उन्होंने पुरानी रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या की है। थाना पुलिस ने जितेंद्र की तहरीर पर चारों लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वारदात के बाद से आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button