पीलीभीत

Pilibhit News: श्रीगणेश विसर्जन शोभायात्रा के लिए हटाई जाएगी बारावफात की सजावट

Connect News 24

Baravafat decorations will be removed for Shri Ganesh immersion procession

पूरनपुर के स्टेशन रोड पर जुलूस ए मोहम्मदी को लेकर की गई सजावट । संवाद

पूरनपुर। सोमवार को नगर में श्रीगणेश विसर्जन यात्रा निकलेगी। महोत्सव से जुड़े लोगों ने नगर में जुलूस-ए-मोहम्मदी के लिए की गई सजावट के तारों के नीचे होने पर आपत्ति की थी। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में हुई वार्ता में सजावट हटा लेने पर सहमति बन गई। मुस्लिम पक्ष के लोगों ने कहा कि त्योहार किसी एक का नहीं हम सबका है। विसर्जन शोभायात्रा के दौरान किसी को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

जश्ने ईद मिलादुन्नवी को लेकर नगर में 28 सितंबर को जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। इसे लेकर कई दिन पहले से नगर के प्रमुख सड़कों पर सजावट की जाती है। नगर में चल रहे गणेश चतुर्थी महोत्सव को लेकर सोमवार को विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर महोत्सव से जुड़े सराफा संघ के अध्यक्ष संजय गुप्ता, पुनीत पांडेय आदि ने पुलिस से मिलकर सड़कों पर सजावट नीची होने की जानकारी दी।

कहा, विसर्जन यात्रा के दौरान सजावट के तार या झालर टूटने पर विवाद न हो, इसलिए स्टेशन रोड पर की गई सजावट को ऊंचा किया जाए या फिर विसर्जन यात्रा के दौरान उसे हटा लिया जाए, क्योंकि जुलूस-ए-मोहम्मदी निकलने में अभी चार दिन बाकी हैं। इस पर पुलिस ने जश्ने ईद मिलादुन्नवी के आयोजकों को बुलाकर वार्ता कराई।

आयोजकों ने कहा कि नगर में सभी त्योहार सौहार्दपूर्वक मनाए जाते रहे हैं। त्योहार किसी एक के नहीं, हम सबके हैं। विसर्जन शोभायात्रा के दौरान किसी को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी। सजावट को हटा लिया जाएगा। वार्ता के दौरान लियाकत हुसैन उर्फ भूरे, नोमान अली वारसी, दूसरी ओर से पुनीत पांडेय, अनमोल मराठा आदि मौजूद रहे। कोतवाल जगत सिंह ने बताया कि वार्ता में सजावट हटा लेने पर सहमति बन गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button