शाहजहाँपुर

अमर उजाला गांव महोत्सव: ‘आय बढ़ाने के लिए उद्योगों से जुड़ें किसान, सरकारी योजनाओं का उठाएं लाभ’

Connect News 24

IIA President Ashok Agarwal says Farmers join industries to increase income

उन्नतशील किसानों को किया गया सम्मानित
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में अमर उजाला गांव महोत्सव में रविवार को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि किसानों को उद्योगों से जुड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि तमाम सरकारी और गैरसरकारी सेक्टर ऐसी योजनाओं का संचालन कर रहे हैं, जिनसे किसानों को उपज का बेहतर मूल्य मिलता है। यहां तक कि बाय प्रोडक्ट (फसल के अवशेषों से तैयार उत्पाद) की बिक्री भी हो जाती है।

रविवार को अमर उजाला गांव महोत्सव के समापन पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, एडीएम वित्त एवं राजस्व त्रिभुवन और भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा ने दीप जलाकर किया। इसके बाद जिले के प्रगतिशील किसानों का सम्मान किया गया।

सामाजिक सरोकारों से जुड़े संगठन रोटरी क्लब और रोटरी क्लब शाहजहांपुर के साथ ही जिले में लोगों को रोजगार मुहैया करा रहे उद्योगपतियों को भी सम्मानित किया गया। उप्र उद्योग व्यापार मंडल (मिश्र गुट) और उप्र उद्योग व्यापार मंडल (कंछल गुट) को सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button