रामपुर

Rampur News: ट्रक खराब होने से रामपुर-बाजपुर राजमार्ग पर नरपतनगर में लगा जाम

Connect News 24

स्वार। रामपुर-बाजपुर राजमार्ग पर रविवार की दोपहर एक ट्रक अचानक बीच मार्ग पर खराब हो गया। इसके चलते लगभग एक घंटे तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान जाम में फंसे पर्यटक समेत अन्य यात्रियों का भीषण गर्मी से हाल बेहाल होकर रह गया।

रविवार को पूर्वान्ह लगभग 11 बजे स्वार दिशा से आ रहा एक डंपर नरपतनगर मुख्य तिराहे पर पहुंच कर अचानक बंद हो गया। चालक और परिचालक ने काफी देर तक उसे स्टार्ट करने का प्रयास किया। बाद में जब डीजल टैंक चेक किया तो उसमें डीजल नहीं पाया गया। परिचालक को पंप से डीजल लेकर आने में काफी समय लग गया। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इन वाहनों में नैनीताल जाने और वापस आने वाले पर्यटक वाहन भी शाम रहे। इस बीच सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी आ गई लेकिन तब तक जाम का कारण बना ट्रक गंतव्य की ओर रवाना होकर जाम से निजात दिला चुका था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button