बरेली

Bareilly News: कार की टक्कर से भाई की मौत, बहन घायल

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Mon, 05 Jun 2023 02:12 AM IST

नवाबगंज। बहन के साथ बाइक से घर लौट रहे सिजौलिया निवासी मोहम्मद तौफीक की हादसे में मौत हो गई। बहन अनीशा बानो को चोटें आईं हैं।

मोहम्मद तौफीक (25) राजस्थान की एक पत्थर फैक्ट्री में काम करते थे। इन दिनों वह गांव आए हुए थे। रविवार को वह बहन अनीशा बानो की विदाई कराने उसकी ससुराल हाफिजगंज के गांव बकैनिया गए थे। बाइक पर बैठकर घर लौटते समय रिछोला किफायतुल्ला गांव के पास भाई-बहन को तेज रफ्तार कार ने चपेट में ले लिया। टक्कर में तौफीक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा होता देख जुटे लोगों ने गंभीर घायल अनीशा बानो को अस्पताल भेजा। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। सूचना पर तौफीक की पत्नी कैकशा, मां मुख्तरी, बहन हुस्नबानो और भाई तौहीद भी पहुंच गए।


कंटेनर से टकराया डंपर, दो की मौत

– बरेली-नैनीताल हाईवे पर हसनपुर गांव के पास शनिवार देर रात हुआ हादसा, दो घायल

बहेड़ी। बरेली- नैनीताल हाईवे पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार डंपर की कंटेनर से भिड़ंत हो गई। हादसे में कंटेनर चालक सरोज (37) निवासी विष्णु विहार कॉलोनी, रामपुर और डंपर चालक आसिफ (42) निवासी भोजीपुरा की मौत हो गई। कंटेनर में बैठे दो अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। हादसे में कंटेनर चालक का सिर धड़ से अलग हो गया। हादसे के 18 घंटे बाद उसका सिर मिला।

टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में गिर गए। 33 केवी लाइन का खंभा भी टूट गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज धमाके की आवाज सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कंटेनर चालक हाईवे पर ट्रक खड़ा करने के बाद नीचे उतरकर टायर में हवा की जांच कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे ओवरलोड डंपर ने उसे चपेट में ले लिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही घटनास्थल पर जुटे लोगों ने दोनों घायलों को प्राइवेट एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button