बरेली

Bareilly News: सीबीगंज का स्मैक तस्कर राजा गिरफ्तार, दो आरोपी फरार, धरपकड़ में जुटी एसओजी

Connect News 24

SOG team arrested Smack smuggler in bareilly

स्मैक तस्कर राजा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में एसओजी ने शनिवार को स्मैक तस्कर राजा को नौ सौ ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। इस दौरान फतेहगंज पश्चिमी निवासी दो स्मैक तस्कर फरार हो गए हैं। टीम उनकी तलाश कर रही है।

एसओजी प्रभारी सुनील शर्मा ने शनिवार शाम सीबीगंज पुलिस के साथ बादशाह नगर मोड़ पर सरनिया गांव से आ रही स्कूटी सवार तीन लोगों को रोका। स्कूटी से उतरकर दो लोग भाग गए, लेकिन पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम राजा निवासी सरनिया थाना सीबीगंज बताया। 

काफी समय से बेच रहे थे स्मैक 

उसने बताया कि वह लोग काफी समय से स्मैक बेच रहे हैं। तलाशी में पुलिस ने उसके बैग से 900 ग्राम स्मैक, ढाई लीटर केमिकल (एसिटिक एनहाईड्राइड) बरामद किया, जो अफीम से स्मैक बनाने के काम आता है। इससे 95,000 रुपये, दो मोबाइल बरामद किए।

पुलिस को राजा ने बताया कि उसके फरार साथी फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला भोलेनगर निवासी आसिफ कुरैशी और दूसरा सराय मोहल्ला निवासी रिफाकत हैं। पुलिस ने स्कूटी को सीज कर तीनों तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। फरार दो तस्करों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी और पुलिस दबिश दे रही है।

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button