पीलीभीत

गेहूं बुआई: आड़े नहीं आएगी खाद की कमी, आज आ रही 2044 एमटी एनपीके

Connect News 24

Wheat sowing: Lack of fertilizer will not come in the way, 2044 MT NPK arriving today

​शिवनगर समिति में खाद को लेकर किसानो से बातचीत करते जिला कृ​षि अ​धिकारी । स्रोत – कृ​षि विभाग

– जिले में अभी मौजूद है 8029 एमटी एनपीके और 2220 एमटी डीएपी

– समितियों पर रोजाना भेजी जा रही 6 हजार बोरी खाद

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। धान कटाई के बाद किसान इस समय खेत को तैयार कर गेहूं की बुआई में जुट गए हैं। ऐसे में किसानों को खाद की उपलब्धता कराने के लिए कृषि विभाग ने भी अतिरिक्त डिमांड लगा दी है। मौजूदा समय में जहां जिले में एनपीके 8029 एमटी मौजूद है वहीं 2044 एमटी खाद और आ रही है।

मौजूदा समय में गेहूं की बुआई तेजी के साथ चल रही है। खेत तैयार करने के बाद किसानों को सबसे अधिक एनपीके की जरूरत पड़ती है। पिछले साल खाद को लेकर कुछ किल्लत हुई थी। इस बार शासन की ओर से मिले निर्देश पर धान कटाई के दौरान ही अक्तूबर में कृषि विभाग ने जिले मेें खाद के स्टॉक को काफी बढ़ा दिया गया।

यही कारण है कि अब तक जिले में खाद की कोई समस्या नहीं आई है। सभी सहकारी समितियों में किसानों के लिए पर्याप्त खाद होने का दावा किया जा रहा है। हालत यह है कि जिले में वितरण के बाद 8029 एमटी एनपीके अभी मौजूद है जबकि 2044 एमटी खाद बृहस्पतिवार को आने का दावा किया जा रहा है।

00

जिले में यह है खाद की स्थिति

खाद उपलब्ध वितरण शेष

1. यूरिया 29348 3757 25591

2. डीएपी 7480 5260 2220

3. एनपीके 13470 5441 8029

4. एमओपी 1415 749 661

5. एसएसपी 11723 5156 3882

कुल 56203 15820 40383

जिले में खाद का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। आज एनपीके की रैक आ रही है। इसमें 2644 मीट्रिक टन खाद है। 300 मीट्रिक टन बरेली जाएगा। रोजाना समितियों पर 6 हजार बोरे एनपीके भेजी जा रही है।

– डॉ. विनोद कुमार यादव, जिला कृषि अधिकारी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button