बदायूं

जल्द चार्जशीट लगाएं और प्रभावी ढंग से पैरवी करें : एसएसपी

Connect News 24

File charge sheet soon and advocate effectively: SSP

ऑडिटोरियम हाल में दिशा निर्देश देते एसएसपी डॉ ओपी सिंह।

– ऑडिटोरियम हॉल में अधिकारियों के साथ गोष्ठी में दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत मंगलवार शाम डायट परिसर के ऑडिटोरियम हॉल में गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने न्यायालय में विचाराधीन मामलों में नियमित पैरवी करने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों से कहा कि अभियान के तहत अपराधियों के खिलाफ दर्ज मामलों में जल्द से जल्द चार्जशीट लगाएं और उनकी ठीक से पैरवी करें।

एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और थानेदारों के अलावा डीजीसी, एडीजीसी, एसपीओ, एपीओ, माॅनीटरिंग सेल प्रभारी, कोर्ट पैरोकार और कोर्ट मोहर्रिर के साथ गोष्ठी की। उन्होंने कहा कि जिले में घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखने के लिए अपराधियों को सजा दिलाना भी जरूरी है। न्यायालयों में अधिक से अधिक सजा कराने के लिए सभी को जागरूक होना पड़ेगा।

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत विवेचनाओं का गुणवत्तापरक, निष्पक्ष और शीघ्र निस्तारण भी जरूरी है। जरूरी है कि उनकी लगातार मॉनीटरिंग भी हो। इस दौरान एसपी देहात अजय प्रताप सिंह, सीओ सिटी आलोक मिश्रा समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button