बदायूं

Budaun News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौन रहकर दिया धरना

Connect News 24

Congress workers protested silently

उझानी के आंबेडकर पार्क में मौन धरना पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता।

उझानी। मणिपुर में हिंसा और महिलाओं के साथ अमानवीय व्यवहार के विरोध में बुधवार को आंबेडकर पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौन रहकर धरना दिया। नगर अध्यक्ष अरुण पाराशर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्वाह्न मुख्य बाजार स्थित आंबेडकर पार्क में पहुंचे। बाद में आंबेडकर प्रतिमा के सामने धरने पर बैठ गए। नगर अध्यक्ष ने डाक के जरिये देश की राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में कहा है कि मणिपुर की घटना ने देशवासियों को शर्मसार किया है। घटना में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। जरूरी है कि तत्काल मणिपुर की सरकार को बर्खास्त किया जाए। इस दौरान जिला सचिव मुजाहिद रजा, डॉ. खलील अहमद, बाबू बैजनाथ, देवीदास, असगर, जावेद अंसारी, प्रशांत, अवधेश श्रीवास्तव, आमिर कुरैशी आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button