Schools

NTA EPFO परीक्षा के फाइनल नतीजे जारी, इन आसान स्टेप्स से कर लें चेक, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Connect News 24

NTA EPFO Final Result 2023 Released: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए ने इंप्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन 2023 के नतीजे जारी कर दिए हैं. ये फाइनल परीक्षा का रिजल्ट है. जिन कैंडिडेट्स ने एग्जाम दिया हो, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर बताए गए स्टेप्स फॉलो करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं. परिणाम देखने का डायरेक्ट लिंक नीचे भी दिया हुआ है. ये परीक्षा सिक्योरिटी असिस्टेंट पद के लिए हुई थी जिसमें बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स ने भाग लिया था. रिजल्ट देखने के लिए आपको एनटीए की वेबसाइट पर जाना होगा.

इस वेबसाइट पर देखें रिजल्ट

नतीजे देखने के लिए वेबसाइट का पता ये है – recruitment.nta.nic.in. इस बार बहुत बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स ने एग्जाम के लिए रजिस्टर कराया था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार 6.46 लाख के करीब कैंडिडेट्स ने स्टेज वन की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से 2.46 लाख के आसपास ने एग्जाम दिया.

स्किल टेस्ट के नतीजे हुए जारी

सबसे पहला यानी फर्स्ट स्टेज का एग्जाम अगस्त महीने में आयोजित हुआ था. इसमें 26,777 कैंडिडेट्स सफल हुए थे जिन्होंने स्टेज टू की परीक्षा दी थी. स्टेज टू का आयोजन 19 नवंबर के दिन हुआ था जिसके नतीजे अब प्रकाशित हुए हैं. कुल 22,833 कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे.

ऐसे देखें रिजल्ट

  • नतीजे देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी recruitment.nta.nic.in पर.
  • यहां होमपेज पर NTA EPFO Final Result 2023 नाम का लिंक दिया होगा, इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नयी पीडीएफ फाइल खुलेगी.
  • इस पीडीएफ फाइल पर आप अपने नतीजे चेक कर सकते हैं.
  • यहां से रिजल्ट देखें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल सकते हैं.
  • रिजल्ट के बाद कैटेगरी के हिसाब से कट-ऑफ भी कुछ ही दिन में वेबसाइट पर अपलोड हो जाएगा.
  • रिजल्ट प्रकाशित होने के तीस दिन के अंदर ऐसा होता है.

रिजल्ट देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं.

 यह भी पढ़ें: UGC NET परीक्षा की आंसर-की जारी, यहां से करें डाउनलोड 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button