माता-पिता के आशीर्वाद से संसार में सब प्राप्त होना संभव : विमल महाराज


उत्सव मैरिज लॉन में कथा सुननेा को उमड़े श्रद्धालु। संस्था
शाहजहांपुर। मल्हार मोड़ स्थित उत्सव मैरिज लॉन में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन व्यास विमल महाराज ने कई प्रसंग सुनाए। कहा कि माता-पिता के आशीर्वाद से संसार में सबकुछ प्राप्त हो सकता है।
व्यास विमल महाराज ने कहा कि युद्ध कोई भी और कहीं का हो, हानि सदैव दोनों पक्षों की ही होगी। असत्य पर विजय हमेशा सत्य की होती है। बोले कि जीवन में अच्छे रास्ते पर जाना है तो संकल्प लेना जरूरी है। हर बच्चे को अपने माता-पिता की बातों को मानना चाहिए। उनसे बड़ा भगवान कोई नहीं है जिस पर माता-पिता का आशीर्वाद है, उन्हें संसार में सब कुछ प्राप्त है। उन्होंने माता-पिता को भी अपने बच्चों को भागवत कथा, सत्संग, कीर्तन में साथ लाने का आह्वान किया। इससे वे धर्म को जानकर संस्कारवान बन सकेंगे। बोले कि भागवत कथा सुनने मात्र से पापों से मुक्ति मिलती है। जिस स्थान पर कथा होती है, वहां भगवान विराजमान होते हैं। इस मौके पर राजीव दीक्षित, राजीव कुमार द्विवेदी, डीके सक्सेना, मुकेश सक्सेना, प्रदीप कुमार दीक्षित, अवधेश आदि मौजूद रहे।

उत्सव मैरिज लॉन में कथा सुननेा को उमड़े श्रद्धालु। संस्था
