बरेली
Bareilly : डंपर से कार की भीषण भिड़ंत के बाद लगी आग, गाड़ी में सवार पांच लोगों की मौत की आशंका

कार में लगी आग
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली-नैनीताल हाईवे पर डभौरा गांव के पास तेज रफ्तार कार एक डंपर से भिड़ गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। अंदर बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। इस हादसे में कार के अंदर बैठे सभी लोगों की मौत की आशंका है। गाड़ी में सवार लोगों की संख्या अधिक हो सकती है।



