बरेली

जी-20 सम्मेलन: आज से दिल्ली की किलेबंदी, 10 तक रहेगा डायवर्जन

Connect News 24

बरेली। राजधानी में होने वाले जी-20 सम्मेलन के चलते बृहस्पतिवार से दिल्ली की किलेबंदी कर दी जाएगी। सात से 10 अप्रैल के बीच भारी वाहनों को दिल्ली में प्रवेश नहीं मिलेगा। छोटे वाहनों को सत्यापन के बाद डायवर्जन के हिसाब से निर्धारित रूटों से गुजारा जाएगा। रेलवे स्टेशनों, एअरपोर्ट, बस अड्डों की ओर जाने वाले रूटों पर भी डायवर्जन रहेगा।

जी-20 शिखर सम्मेलन में अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, जापान, फ्रांस समेत विश्व के 20 शक्तिशाली देशों के राष्ट्रध्यक्षों का शुक्रवार से दिल्ली आना शुरू हो जाएगा। केंद्र और दिल्ली सरकार ने सम्मेलन और राष्ट्रध्यक्षों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए राजधानी में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। सभी सरकारी और निजी कार्यालयों के साथ ही स्कूल-कॉलेजों को भी आठ से दस सितंबर तक बंद रखने का निर्णय लिया है। दिल्ली में भीड़ न हो, इस कारण रेलवे भी 250 से ज्यादा ट्रेनों को निरस्त कर चुका है।

यहां मिलेगी दिल्ली के ट्रैफिक की जानकारी

जी-20 ट्रैफिक वर्चुअल हेल्पडेस्क https://traffic.delhipolice.gov.in/dtpg20info

दिल्ली यातायात पुलिस की वेबसाइट https://traffic.delhipolice.gov.in

फेसबुक पेज https://www.facebook.com/dtptraffic

ट्विटर हैंडल https://twitter.com/dtptraffic

इंस्टाग्राम पेज https://www.instagram.com/dtptraffic

व्हाट्सएप नंबर 8750871493

हेल्पलाइन नंबर 1095/011-25844444

इन बातों का रखें ध्यान

सात से 10 सितंबर तक दिल्ली जाने से बचें, सत्यापन के बाद ही दिल्ली में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

स्थानीय निवासियों, अधिकृत वाहनों और आवश्यक सेवा प्रदाताओं को अपनी पहचान साबित करने के लिए आवश्यक दस्तावेज साथ रखने होंगे।

– नई दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग 48 बंद रहेगा। भारी और व्यावसायिक वाहनों का दिल्ली में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

-सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर नौ सितंबर को सुबह पांच से 10 सितंबर की रात 11 बजे तक प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

-नई दिल्ली क्षेत्र में सिटी बस सेवा उपलब्ध नहीं होगी।

-नई दिल्ली में किसी भी टीएसआर और टैक्सी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

-एअरपोर्ट, एम्स समेत सभी रूटों पर यातायात बंद रहेगा।

– प्रगति मैदान की ओर जाने वाले सभी रास्ते सील किए जाएंगे।

वर्जन

जी-20 शिखर सम्मेलन के चलते दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। सात से 11 सितंबर तक दिल्ली जाने में समस्या हो सकती है। दिल्ली पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी मिली है। जरूरी न होने पर इन दिनों दिल्ली की यात्रा करने से बचें। – राम मोहन सिंह, एसपी ट्रैफिक


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button