बदायूं

Budaun News: रूट डायवर्जन प्वांइट पर कराएं मजबूत बैरिकेडिंग

Connect News 24

Make strong barricading at route diversion point

कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण करते डीएम,एसएसपी व एसपी सिटी। संवाद

डीएम व एसएसपी ने किया कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण, दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम व एसएसपी ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर डायवर्ज़न प्वाइंट पर मजबूत बैरिकेडिंग व पर्याप्त पथ प्रकाश व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। डीएम ने हाईवे के कटों पर भी बैरिकेडिंग कराने के लिए कहा।

डीएम मनोज कुमार ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ राजकीय मेडीकल बाईपास, आरटीओ ऑफिस चौराहा, आसरा आवास मोड़, पटेल चौक, कुंवरगांव-आंवला चौराहा, बरेली बाईपास मोड़, कुंवरगांव मोड़, बरेली सीमा, शहीद भगत सिंह चौक (नवादा चौराहा) आदि का निरीक्षण कर निर्देशित किया कि कांवड़ियों से मित्रतापूर्वक व्यवहार किया जाए।

उन्होंने कहा कि एंटी वेनम व एंटी रैबीज इंजेक्शन की पर्याप्त व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाए। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिनावर के निरीक्षण के दौरान कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के निर्देश एमओआईसी को दिए। इस अवसर पर एसएसपी ओपी सिंह, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button