बरेली
लड़की को लड़की से हुआ इश्क: किशोरियां ने देहरादून में की शादी, सिंदूर… गले में मंगलसूत्र पहन दर्ज कराए बयान

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में दो किशोरियों के प्रेम प्रसंग का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दो किशोरियां एक-दूसरे के प्रेम में घर छोड़कर चली गईं। देहरादून में दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। पुलिस ने एक किशोरी को बरामद कर बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया। समिति के सदस्यों ने किशोरी को समझाकर परिजन के सुपुर्द कर दिया। वहीं दूसरी किशोरी पर अभी तक पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की है।



