बरेली

बीच बाजार प्रेमी को धोया: प्रेमिका ने युवक को ट्रक से खींचकर पीटा, आरोपी ने युवती की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल

Connect News 24

girlfriend dragged young man from truck and beat him In Bareilly

युवती ने प्रेमी को पीटा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में ट्रक चालक प्रेमी ने शादी का झांसा देकर प्रेमिका के आपत्तिजनक फोटो खींच लिए, फिर वायरल कर दिए। इससे गुस्साई प्रेमिका ने ट्रक में बैठे प्रेमी को नीचे खींचकर बीच बाजार में उसकी पिटाई कर दी। बाद में पुलिस उसे चौकी ले गई।

क्षेत्र की युवती एक साल पहले लालकुआं में अपनी रिश्तेदारी में गई थी। शीशगढ़ का ट्रक चालक युवक भी वहां अपने रिश्तेदार के यहां गया था। वहां दोनों में प्रेम हो गया। युवक ने निकाह का झांसा देकर उससे संबंध बना लिए। तीन माह पहले आरोपी ने युवती के आपत्तिजनक फोटो खींचकर वायरल कर दिए। 

इससे युवती खफा हो गई और दोनों में मोबाइल फोन पर नोकझोंक हो गई। मंगलवार को युवती को पता लगा कि प्रेमी ट्रक लेकर फतेहगंज पश्चिमी आ रहा है। वह लोधीनगर चौराहे पर खड़ी हो गई। दोपहर में ट्रक को आता देख उसने उसे रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने प्रेमिका को देखकर ट्रक नहीं रोका। 

इस पर युवती चालक की साइड वाली खिड़की से लटक गई। उसे लटकता देख लोगों ने ट्रक को रुकवाया। इसके बाद युवती ने खिड़की खोलकर प्रेमी युवक को खींचकर नीचे उतारा ओर उसे खूब पीटा। थोड़ी ही देर में वहां भीड़ जुट गई और पुलिस भी पहुंच गई। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button