’10 लाख दो, नहीं तो एनकाउंटर’: पूर्व सैनिक ने थाना प्रभारी पर लगाया आरोप, दहशत में छोड़ा गांव; SSP से शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 07 Aug 2023 02:25 PM IST

अलीगंज थाना
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के अलीगंज में पूर्व सैनिक को एनकाउंटर की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित पूर्व सैनिक ने अलीगंज थाना प्रभारी पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और न देने पर एनकांउटर करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि डर की वजह से उसने गांव छोड़ दिया है।
गैनी गांव के रहने वाले विजयवीर सेना से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि मां महादेवी ने गांव के ही एक व्यक्ति से जमीन खरीदी थी। इस जमीन पर जब निर्माण कार्य शुरू किया तो गांव के ही कुछ लोगों ने थाने में झूठी तहरीर देकर काम बंद करवा दिया।
ये भी पढ़ें- Scrub Typhus: बरेली में मिला स्क्रब टाइफस का मरीज, स्वास्थ्य महकमे में मची खलबली; जानलेवा है ये रोग



