पीलीभीत

नौकरी न देकर सरकार बचा रही एक लाख करोड़ रुपये : वरुण

Connect News 24

Government is saving Rs 1 lakh crore by not giving jobs: Varun

जन संवाद कार्यक्रम कोे संबो​धित करते सांसद वरूण गांधी । स्रोत – सांसद प्रतिनि​धि

सांसद ने बरखेड़ा क्षेत्र के गांवों में किया जनसंवाद

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। दो दिवसीय दौरे पर जिले में आए सांसद वरुण गांधी ने सरकार पर सीधे हमला बोलते हुए कहा कि नौकरी न देकर सरकार एक लाख करोड़ रुपये बचा रही है। इस पैसे को चुनाव में खर्च किया जाएगा।

बरखेड़ा क्षेत्र के पिपरा खास गांव में जनसंवाद के दौरान सांसद ने कहा कि देश में एक करोड़ सरकारी नौकरियों के पद रिक्त हैं। सवाल यह है कि यह क्यों खाली हैं। अब सभी नौकरियां संविदा की हो गई हैं। संविदा की नौकरी इसलिए हैं कि जब चाहे रख लो और जब चाहे निकाल दो। संविदा में न तो बीमा है और ही कोई अन्य सुविधा। नौकरी न देने से सरकार का एक लाख करोड़ रुपये बच रहा है, जिससे आटा, दाल, चना दिया जा रहा है। यही पैसा चुनाव में खर्च किया जाता है।

किसान आंदोलन पर सांसद ने कहा कि वह अकेले ऐसे सांसद हैं जिसने आवाज उठाई। आंदोलन में 500 किसान दिल्ली में शहीद हो गए। उनकी कोई कीमत नहीं है। सांसद बोले कि देश में 10 लाख करोड़ रुपये का ऋण दिया गया है। इसमें आठ लाख करोड़ उद्योगपतियों को दिया गया है। मात्र 12 फीसदी ऋण पूरे देश के लोगों को दिया गया है।

उन्होंने अपने स्तर से जब व्यवस्था को दिखवाया तो बहुत बड़ी मनमानी देखने को मिली। आम आदमी को ऋण मिलना आसान नहीं है। बिना सुविधा शुल्क दिए ऋण पास नहीं होता है। सांसद बोले कि लोग ऋण इसलिए लेते हैं कि वह अपने बच्चों की फीस जाम कर सकें, इलाज करा सकें या छोटा व्यापार कर सकें।

इसमें भी उनसे सुविधा शुल्क की मांग की जाती है। कहा-आजादी के 75 साल हो गए हैं लेकिन हम कहां खड़े हैं। आजादी की लड़ाई का उद्देश्य था कि हिंदुस्तानियों को किसी भी दशा में झुकना न पड़े, लेकिन आज की स्थिति कुछ अलग है। थानों, सरकारी दफ्तरों में लोगों को न सिर्फ झुकना पड़ रहा है बल्कि धक्के खाने पड़ रहे हैं। यह कैसी आजादी हो गई जहां अपने काम के लिए अफसरों और कर्मचारियों के आगे हाथ जोड़ना पड़ता है।

इसके अलावा सांसद ने मूसेपुर, मुसरह, डंडिया भगत, सौंधा, उमरिया, पकड़िया, बेलादांडी, नगरा फिजा, गजहड़ा, बेनीपुर, बुहिता आदि गांवों में भी जनसंवाद कार्यक्रमों को संबोधित किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button