Schools

सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, UPSC ने निकाली कई पद पर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Connect News 24

UPSC Recruitment 2023: संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया है. जिसके अनुसार यूपीएससी की ओर कई पद पर भर्ती की जाएगी. जिसके लिए आवेदन करने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार इस अभियान के लिए 12 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं. भर्ती के लिए प्रक्रिया 23 सितम्बर से शुरू हो गई है.

UPSC Recruitment 2023: ये है रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान के जरिए यूपीएससी फॉरमेन केमिकल का 01 पद, फॉरमेन टेक्सटाल के 02 पद, डिप्टी असिस्टेंट डायरेक्टर फारेंस साइंस का 01 पद, असिस्टेंट पब्लिक प्रोसिक्यूटर 07 और यूनानी फिजिशियन के 02 पद भरेगा.

UPSC Recruitment 2023: इतना देना होगा आवेदन शुल्क

इस अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. इस अभियान के लिए उम्मीदवारों को 25 रुपये का शुल्क जमा करना होगा. जबकि आवेदन करने वाली महिला/एससी/एसटी/बेंचमार्क/दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है. उम्मीदवार फीस का भुगतान एसबीआई की किसी भी शाखा में नकद या किसी भी बैंक की नेट बैंकिंग सुविधा का इस्तेमाल करके या फिर वीज़ा/मास्टर/रुपये/क्रेडिट/डेबिट कार्ड/यूपीआई भुगतान का उपयोग करके कर सकते हैं. ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं.  

UPSC Recruitment 2023: कैसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
  • इसके बाद होम पेज पर उम्मीदवार करियर लिंक पर क्लिक करें.
  • फिर उम्मीदवार संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आवेदन पत्र पर क्लिक करें.
  • फिर उम्मीदवार डिटेल्स दर्ज करें.
  • इसके बाद उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
  • फिर उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • अब उम्मीदवार आवेदन पत्र को डाउनलोड करें.  
  • इसके बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें.

UPSC Recruitment 2023: ये हैं जरूरी तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन शुरुआत होने की तारीख- 23 सितंबर, 2023
  • ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख- 12 अक्टूबर, 2023

यह भी पढ़ें- AIIMS में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर सहित कई पद पर भर्ती, जल्द करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button