पीलीभीत

धान खरीद : बिना सूचना गायब हुए केंद्र प्रभारी तो होगी कार्रवाई

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sun, 24 Sep 2023 12:16 AM IST

पीलीभीत। धान खरीद के दौरान केंद्र प्रभारी बिना किसी सूचना के मुख्यालय छोड़ देते हैं। ऐसे में केंद्र पर आने वाले किसानों के धान की तौल नहीं हो पाती है। इस बार ऐसा नहीं हो सकेगा। मुख्यालय छोडने से पहले इसकी अधिकारियों से अनुमति लेनी होगी। अगर कोई केंद्र प्रभारी बगैर अनुमति गायब हुआ तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

धान खरीद को लेकर इस बार मुख्यमंत्री काफी सख्त दिख रहे हैं। इस बार किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। शासन ने सीधे तौर पर धान खरीद से जुडे सभी अधिकारियों और कर्मियों के बिना सूचना मुख्यालय छोडने पर प्रतिबंध लगा दिया है। शासन की क्रय नीति के बाद अब डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने भी सभी को आदेश जारी किए हैं।

आदेश में कहा गया है कि धान खरीद में लगा कोई भी अधिकारी और कर्मचारी बिना किसी सूचना और बताए मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। देखा जाता है कि केंद्र प्रभारी मुख्यालय छोड़ देते हैं। केंद्र पर आने वाले किसानों के धान की प्रभारी न होने से तौल नहीं हो पाती है। इस बार ऐसा नहीं होगा। यदि कोई जाना चाहता है तो इसकी सूचना उनको अथवा अन्य अधिकारियों को देनी होगी। ऐसा न करने पर कार्रवाई होगी। डिप्टी आरएमओ विजय कुमार शुक्ल ने बताया सभी एजेंसियों के जिला प्रबंधकों और केंद्र प्रभारियों को आदेश जारी कर दिया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button