Pilibhit News: अभिलेख न मिलने पर दो मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:15 AM IST

मेडिकल स्टोर पर चेकिंग करती औषधि निरीक्षक । स्रोत – औषधि निरीक्षक
पीलीभीत। औषधि निरीक्षक नेहा वैश्य ने बिलसंडा क्षेत्र में तीन मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। इस दौरान लखनऊ मेडिकल स्टोर पर दवा व्यवसाय से संबंधित अभिलेख, क्रय-विक्रय व दवा भंडारण की जांच की। दवा भंडारण में अनियमितता पाए जाने पर संचालक को सुधार की चेतावनी दी गई। संधु मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस प्रदर्शित न होने, जांंच के दौरान दवा भंडारण में अनियमितताएं मिलने पर नोटिस जारी किया गया। वर्मा मेडिकल स्टोर पर प्रतिष्ठान स्वामी से दवाओं के क्रय एवं विक्रय अभिलेख दिखाने के लिए कहा गया। मौके पर कोई अभिलेख नहीं मिला। इस पर नोटिस जारी किया गया। संवाद