Pilibhit News: नहर किनारे टहल रही मानसिक मंदित युवती डूबी, तलाश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:13 AM IST
अमरिया। मानसिक मंदित युवती गांव के पास नहर किनारे टहल रही थी। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिर गई। देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका।
थाना क्षेत्र के गांव रसूला फरदिया निवासी बाबूराम की 20 वर्षीय पुत्री रोशनी दिमागी रूप से कमजोर है। शनिवार शाम लगभग साढे पांच बजे वह गांव के पास बह रही शारदा नहर के किनारे टहल रही थी। इसी दौरान पैर फिसलने से नहर में गिर गई और गहरे पानी में डूब गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। घरवालों ने गोताखोरों को बुलाकर देर रात तक युवती की तलाश कराई, लेकिन उसका पता नहीं चला। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि युवती को तलाश किया जा रहा है। संवाद