पीलीभीत

Pilibhit News: कुटिया के पास स्थित तालाब में मछली पालन से भड़के संत धरने पर बैठे

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sun, 24 Sep 2023 12:11 AM IST

Enraged by fish farming in the pond near the hut, the saints sat on strike.

गांव दियूरिया खुर्द में समा​धि लगाने से पूर्व समा​धि का किया पूजन । स्रोत – संत समाज

बिलसंडा। ब्लॉक क्षेत्र के गांव दियूरियां खुर्द स्थित तालाब का पट्टा निरस्त कराने के लिए संत समाज धरने पर बैठ गया है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर पट्टा निरस्त नहीं किया गया तो पांच अक्तूबर को संत हनुमान दास जिंदा समाधि लेंगे।

गांव दियूरिया खुर्द के बाहर बाबा हनुमान दास की कुटिया है। जहां रहकर वह पूजा-अर्चना करते हैं। उसके समीप एक विशाल सरोवर भी है। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व वह हरिद्वार गए थे। उनकी अनुपस्थिति में तालाब का पट्टा कर दिया गया। इसके बाद उसमें मछली पालन शुरू हो गया। तालाब से मछलियों को पकड़ कर बेचा जाता है।

अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। तालाब का पट्टा निरस्त न होने पर शनिवार को कई संत हुनमान दास की कुटिया पर एकत्र हुए और धरने पर बैठ गए। संत पट्टा निरस्त करने और तालाब को अमृत सरोवर घोषित करने की मांग कर रहे हैं। महाराज सत्यगिरि ने बताया कि तालाब का पट्टा निरस्त नहीं किया गया तो संत हनुमान दास पांच अक्तूबर को जिंदा समाधि लेंगे। वहीं शनिवार को समाधि तैयार कर उसका पूजन भी किया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button