पीलीभीत

Pilibhit News: आर्यन मिस्टर और प्रीति बनीं मिस फेयरवेल

Connect News 24

Aryan became Mister and Preeti became Miss Farewell

लक्ष्य डिग्री कॉलेज में चुने गए मिस व मिस्टर फेयरवेल व फ्रेशर तथा अन्य । स्रोत – महाविघालय प्रब

पूरनपुर। लक्ष्य डिग्री कॉलेज में फ्रेशर और फेयरवेल पार्टी हुई। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। आर्यन पांडेय को मिस्टर फेयरवेल और प्रीति को मिस फेयरवेल चुना गया। तान्या गुप्ता को मिस फ्रेशर और मोहम्मद साजिद को मिस्टर फ्रेशर का खिताब मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के अध्यक्ष रवि गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रजज्जवलित कर किया। छात्रा इशानी और पूजा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। वेदिका ने योगा डांस, हिमानी, गुरप्रीत, पवनदीप ने ग्रुप पंजाबी डांस किया। मनीषा मंडल ने नृत्य, आयुष, साजिद, आशीष, विकास, प्रियम, नसीम, पूनम, अरशद ने हास्य व्यंग सुनाए। अनु, शगुन ने डांस किया। प्रबंधक नितिन गुप्ता, प्रवक्ता उमेश कुमार, डॉ. वीके गुप्ता, डॉ. ज्योति रानी, डॉ. मनोज यादव आदि थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button