पीलीभीत

Pilibhit News: प्रेमिका के साथ मिलकर की पत्नी की हत्या

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sun, 24 Sep 2023 12:09 AM IST

Murder of wife along with girlfriend

जांच करती पुलिस । संवाद

पूरनपुर। अवैध संबंधों में बाधक बनने पर घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया अजीतपुर बिल्हा निवासी जशोदा देवी की उसके पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर हत्या कर दी। शव गन्ने के खेत में फेंक दिया। शनिवार दोपहर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने शाहजहांपुर के बंडा थाने के गांव आलमपुर निवासी जशोदा के भाई रामपाल की ओर से पति पुत्तूलाल और उसकी प्रेमिका माया के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। एएसपी अनिल कुमार यादव ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

शनिवार दोपहर को घटना की सूचना पुलिस को दी गई। शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव आलमपुर निवासी रामपाल ने बताया कि उसकी बहन जशोदा देवी (45) की शादी घुंघचाई थाने के गांव सिमरिया ताल्लुके अजीतपुर बिल्हा निवासी पुत्तूलाल से 25 साल पहले हुई थी। आरोप है कि पुत्तूलाल के संबंध गांव की महिला से हो गए। जशोदा इसका विरोध करती थी। इसे लेकर पुत्तूलाल अक्सर जशोदा की पिटाई करता था।

आरोप है कि शुक्रवार को पुत्तूलाल ने अपनी प्रेमिका की मदद से जशोदा की गला दबाकर हत्या कर दी और शव गन्ने के खेत में फेंक दिया। घटना के बाद दोनों गांव से भाग गए। शनिवार दोपहर ग्रामीणों ने शव देखा तो घटना का पता चला। सूचना पर रामपाल मौके पर पहुंचा और पुलिस को खबर दी। एएसपी अनिल कुमार यादव ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना की जानकारी की। घुुंघचाई इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि रामपाल की ओर से पुत्तूलाल और गांव निवासी सुरेश की पत्नी माया देवी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों आरोपी फरार हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

जांच करती पुलिस । संवाद

जांच करती पुलिस । संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button