पीलीभीत

Pilibhit News: संविधान विरोधी है कानून मंत्री का कृत्य

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sun, 24 Sep 2023 12:05 AM IST

Law Minister's action is anti-constitutional

सिटी मजिस्ट्रेट कोे ज्ञापन देते कांग्रेसी ।संवाद

पीलीभीत। संसद के विशेष सत्र में कानून मंत्रालय द्वारा नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में सांसदों को दी गई प्रतियों में धर्मनिरपेक्ष एवं सेक्यूलर शब्द हटा था। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार का कलक्ट्रेट में नारेबाजी कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में राष्ट्रपति से इसमें हस्तक्षेप की मांग की गई है।

राष्ट्रपति को संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि संविधान की प्रस्तावना को भारतीय संविधान का हृदय और आत्मा माना जाता है। इसकी मूल संरचना में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है। कानून मंत्री की ओर से दी गई प्रतियों में बदलाव कर दिया गया है। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का यह कृत्य संविधान विरोधी है। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष अनवर अनीस,मजहर अली, इश्तियाक अहमद अंसारी, सिद्दीक अहमद उस्मानी, राजेश वर्मा, संदीप गंगवार, मोहम्मद सादिक अल्वी, रईस अहमद काफी लोग मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button