Schools

गुजरात बोर्ड कुछ ही समय में जारी करेगा साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

Connect News 24

GSEB 12th Science Result 2023: गुजरात बोर्ड आज सुबह 09 बजे 12वीं क्लास के साइंस स्ट्रीम के नतीजे जारी कर देगा. जिन छात्र-छात्राओं ने इस साल साइंस स्ट्रीम की परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक साइट gseb.org पर जाकर परीक्षा के परिणाम चेक कर पाएंगे. बोर्ड ने इस परीक्षा का आयोजन 14 मार्च से लेकर 25 मार्च के बीच किया था. इसके अलावा बोर्ड आज ही GUJCET के नतीजे भी जारी करेगा.

इस साल साइंस स्ट्रीम की परीक्षा में एक लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. जीएसईबी एचएससी परिणाम और जीयूजेसीईटी परिणाम की जांच करने के लिए छात्र एडमिट कार्ड में दी गई डिटेल्स का इस्तेमाल करें. इसके अलावा छात्र रिजल्ट को व्हाट्सएप पर भी देख पाएंगे. व्हाट्सएप पर जीएसईबी रिजल्ट पाने के लिए छात्र अपना सीट नंबर 6357300971 पर भेज सकते हैं.

गुजरात बोर्ड की 12वीं क्लास की साइंस स्ट्रीम की परीक्षा में सफलता पाने के लिए छात्र को कम से कम 33 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे. छात्र को एक – दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा.  

ऐसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट

  • स्टेप 1: रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं.
  • स्टेप 2: इसके बाद छात्र होम पेज पर जीएसईबी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: अब छात्र के सामने एक नया पेज खुलेगा.
  • स्टेप 4: इस पेज पर छात्र अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें.
  • स्टेप 5: अब छात्र का 12वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • स्टेप 6: अब छात्र इस पेज को डाउनलोड कर लें.
  • स्टेप 7: अंत में छात्र इस पेज का प्रिंट आउट निकाल लें.

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button