‘वो शाहरुख नहीं, श्याम है’: निकाह के बाद विवाहिता को पता लगा सच, कहा- पति कर चुका है कई शादियां

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र में अजब मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज कराई है। उसने पति और ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विवाहिता का कहना है कि उसका पति मुस्लिम नहीं है। वह हिंदू है। उसका पति डॉक्टर बनकर कई लड़कियों से शादी कर चुका है। उसने खुद को मुसलमान बताकर उससे निकाह किया था।
दातागंज कस्बे के इमामबाड़ा निवासी जहाना बी के मुताबिक एक साल पहले उसका निकाह हाथरस जिले के जलेसर निवासी शाहरुख खां के साथ हुआ था। उसके पिता ने निकाह में ढाई लाख रुपये, 10 तोला सोना, 15 तोला चांदी और एक बोलेरो कार दी थी। इसके अलावा निकाह में दस लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद ससुराल वाले खुश नहीं थे। वह उसका दहेज के लिए उत्पीड़न कर रहे थे।
ये भी पढ़ें- प्यार में पार की हर बाधा: आकाश के इश्क में बरेली की इकरा बन गई प्रीति, नाबालिग रहते घर छोड़ा तो सजा भी काटी