बरेली

इकरा बी की प्रेम कहानी: प्यार में प्रीति बन आकाश संग लिए सात फेरे, कहा- हलाला और तीन तलाक से लगता था डर

Connect News 24

बरेली जिले के सिरौली कस्बे की रहने वाली इकरा बी ने मोहब्बत में मजहब की दीवार तोड़ दी। इकरा ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया और रामपुर के टांडा कस्बे के अपने प्रेमी आकाश के साथ शादी कर ली। बरेली में पंडित केके शंखधार ने धार्मिक अनुष्ठान से दोनों का विवाह कराया। शादी के बाद उसने कहा कि उसने अपनी मर्जी से यह फैसला लिया है। इकरा बी और आकाश की प्रेम कहानी काफी दिलचस्प है।

‘वो शाहरुख नहीं, श्याम है’: निकाह के बाद विवाहिता को पता लगा सच, कहा- पति कर चुका है कई शादियां

इकरा का कस्बा सिरौली रामपुर जिले के स्वार टांडा क्षेत्र से सटा है। उसके प्रेमी आकाश ने बताया कि वह वॉलीबॉल खेलने सिरौली जाता था। वहां इकरा छत से उसे देखती थी। नजरों ही नजरों में उसे प्यार हुआ। फिर दोनों ने एक दूसरे का मोबाइल नंबर ले लिया। फोन पर दोनों की बातें होने लगीं। प्यार में दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खा लीं, लेकिन दोनों के धर्म अलग थे। उस वक्त इकरा नाबालिग भी थी। 



प्रेमी को काटनी पड़ी जेल 

आकाश ने बताया कि वर्ष 2021 में दोनों ने अपने घरों को छोड़ दिया। तब इकरा बी के पिता ने सिरौली थाने में आकाश के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में रिपोर्ट कराई थी। दोनों को पुलिस ने पकड़ लिया। आकाश को जेल भेजा गया। 


चार महीने बाद आकाश को जमानत मिल सकी। इकरा तब नाबालिग थीं। वह घर जाने को तैयार नहीं हुईं तो उन्हें दो साल तक आर्यसमाज अनाथालय में रहना पड़ा। हाल ही में इकरा को बालिग होने पर रिहा किया गया।


आकाश इसी दिन का इंतजार कर रहा था। दोनों प्रेमी बरेली आए और पंडित केके शंखधार से संपर्क साधा। उन्हें अपने बालिग होने के प्रमाणपत्र व अन्य कागजात दिए और शादी करने की इच्छा जताई। शुक्रवार को इकरा ने हिंदू धर्म अपनाकर आकाश से वैदिक रीति-रिवाज के साथ शादी कर ली।


तलाक और हलाला से डरती थी इकरा

इकरा ने बताया कि वह बचपन से ही अपने धर्म में बहु विवाह, हलाला और तीन तलाक जैसी कुरीतियों से डरती थी। अब उन्हें इस तरह का कोई खतरा नहीं है। वह दोनों अपने नए जीवन को लेकर बहुत उत्साहित हैं। चाहते हैं कि कोई उन्हें परेशान न करे।



Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button