रामपुर

Rampur News: नफरती भाषण मामले में सात जून को होगी सुनवाई

Connect News 24

रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ शहजादनगर थाने में दर्ज नफरती भाषण देने के मामले में सोमवार को एमपी एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान आजम खां के अधिवक्ता ने कोर्ट में स्थगन प्रार्थनापत्र दिया। जिसमे कहा गया कि उनके गवाह बीमार हैं आज की तारीख स्थगित की जाए। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए मामले की अगली तारीख सात जून निर्धारित की है। वहीं दूसरी ओर अब्दुल्ला आजम के दो पेन कार्ड मामले में भी एमपी एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान गवाह के कोर्ट ने पहुंचने के कारण सुनवाई टल गई। अब मामले की अगली सुनवाई 21 जून को होगी। सुनवाई के दौरान सपा नेता आजम खां कोर्ट पहुंचे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button