रामपुर

Rampur News: बिजली चोरी में 30 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

रामपुर। शहर में बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग की टीम ने चेकिंग की। इस दौरान बिजली चोरी करते पकड़े गए चार मोहल्लों के 30 लोगों पर एफआईआर दर्ज करायी गयी है।

सोमवार सुबह करीब 11 बजे के करीब बिजली विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने डूंगरपुर बिजलीघर क्षेत्र में 16, किला और गंज बिजलीघर क्षेत्र में आठ, रजा इंटर काॅलेज बिजलीघर क्षेत्र में छह लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। जिसमें कुल 30 लोगों पर एफआईआर दर्ज करायी गयी है। एक्सईएन भीष्म कुमार ने बताया कि बिजली चोरी में 30 लोगों पर एफआईआर दर्ज करायी गयी है। बिजली चोरों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button