एकतरफा प्यार में दी जान: बरेली में होटल कारोबारी के बेटे ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 29 Jun 2023 10:55 AM IST

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में होटल कारोबारी के बेटे ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बुधवार सुबह शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। पोस्टमार्टम में लटकने से मौत की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद कमरे से परिजनों को सुसाइट नोट भी मिला है। आत्महत्या के पीछे एकतरफा प्यार बताया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस मालगोदाम रोड निवासी चार्ल्स हैवट्स होटल कारोबारी हैं। उनकी पत्नी रजनी ने बताया कि उनका बेटा अर्श (20) मंगलवार को कुछ गुमसुम था। देर रात खाना खाने के बाद वह कमरे में सोने चला गया। बुधवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर वह उसे देखने गईं।
ये भी पढ़ें- शादी में बवाल: दुल्हन को मंडप से उठा ले गए चचेरे भाई, देखता रह गया दूल्हा, बराती रह गए हैरान



