बरेली

‘हत्या कर गायब कर दूंगा लाश’ : युवक ने शादी का झांसा देकर लूटी आबरू, अब पीड़िता को दे रहा धमकी

Connect News 24

man physically abused the girl on the pretext of marriage in Pilibhit

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि बरेली के रहने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अब वह जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने कार्रवाई की है।

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की युवती ने बताया कि वह एक दुकान पर नौकरी करती थी। इसी दौरान 2022 में उसकी मुलाकात बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र की छोटी विहार कॉलोनी के दीपक से हुई। युवती का कहना है कि दीपक ने शादी का झांसा दिया। इसके बाद वह उसे गांधी स्टेडियम रोड स्थित अपने रिश्तेदार के घर ले गया, वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ें- सुसाइड नोट में छलका दर्द: ‘मेरे मरने की वजह मेरी बीवी’ जींस में पैसे रखे हैं, उन्हीं से अंतिम संस्कार करा देना

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button