Schools

आज इतने बजे जारी होगा ICSI CSEET 2023 रिजल्ट, इस वेबसाइट से आसानी से कर सकेंगे चेक

Connect News 24

ICSI CSEET Result 2023 To Release Today: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया या आईसीएसआई आज यानी 16 मई 2023 दिन मंगलवार को कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट 2023 के नतीजे जारी करेगा. ये नतीजे मई परीक्षा के हैं जिन्हें रिलीज होने के बाद आईसीएसआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर देखा जा सकता है. ऑफिशियल नोटिस में दी जानकारी के मुताबिक रिजल्ट आज यानी 16 मई के दिन शाम को चार बजे जारी किया जाएगा. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने ये एग्जाम दिया हो, वे रिलीज होने के बाद नतीजे  आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं.

इस वेबसाइट से देखें रिजल्ट

रिजल्ट रिलीज होने के बाद चेक करने के लिए कैंडिडेट्स आईसीएसआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते है, जिसका पता ये है – icsi.edu. बता दें कि कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (सीएसईईटी) का आयोजन 6 और 8 मई 2023 के दिन किया गया था.

क्या लिखा है नोटिस में

इस बाबत जारी नोटिस में लिखा है कि कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट 2023 जिसका आयोजन 06 और 08 मई के दिन किया गया था, के नतीजे मंगलवार 16 मई 2023 के दिन शाम चार बजे जारी होंगे. रिजल्ट के साथ ही इंडिविजुअल कैंडिडेट्स के सब्जेक्ट-वाइज़ मार्क्स का ब्रेकअप भी इंस्टीट्यूट की ऑफिशियल वेबसाइट www.icsi.edu पर उपलब्ध कराया जाएगा.

हार्डकॉपी नहीं मिलेगी

एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट, मई 2023 का ऑफिशियल ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट, कैंडिडेट्स के पर्सनल इस्तेमाल के लिए इंस्टीट्यूट की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है. इसे वे पर्सनल यूज, रिफ्रेंस और रिकॉर्ड के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. कैंडिडेट्स ये भी जान लें कि रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट की हार्डकॉपी कैंडिडेट को रिसीव नहीं होगी. यानी अंकों के लिए आपको इसी ऑनलाइन कॉपी का इस्तेमाल करना होगा.

इस एग्जाम की सिटी स्लिप भी जारी

इस बीच सीयूईटी यूजी परीक्षा 2023 की एग्जाम सिटी स्लिप भी रिलीज कर दी गई है. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने परीक्षा के लिए आवेदन किया हो, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं. इसके बाद अब कुछ ही दिनों में एडमिट कार्ड भी रिलीज किए जाएंगे. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button