बरेली

‘टास्क पूरा न किया तो गुंडे मार देंगे’: PUBG में फंसे दो बच्चे घर से भागे, कॉपी में लिखा- आई लव यू मॉम

Connect News 24

Two children ran away from home to complete the task of PUBG in Bareilly

एक बच्चे की कॉपी में ये लिखा था
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के हाफिजगंज में पबजी गेम का लक्ष्य पूरा करने के लिए सेवानिवृत्त फौजी का बेटा नवाबगंज निवासी कक्षा छठवीं के अपने दोस्त के साथ लापता हो गया। वह घर पर कॉपी में नोट लिख गया था। परिजनों ने उसकी जगह-जगह तलाश की और सोशल साइट्स पर फोटो पोस्टर कर पुलिस को सूचना दी। शाम को दोनों छात्रों के बरेली के एक गुरुद्वारे के पास होने की सूचना मिली तो परिजनों की जान में जान आई।

बिजलीघर वाले रास्ते के पास रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उनके बड़े भाई का इकलौता बेटा कक्षा छह में पढ़ता है, वह घर से कभी बाहर नहीं जाता है। शुक्रवार शाम चार बजे वह साइकिल लेकर निकल गया। कुछ देर बाद जब उसकी तलाश की गई और मोबाइल फोन पर संपर्क किया तो फोन बंद था। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो वह साइकिल से अपना बैग लेकर जाते हुए दिखा। इसके बाद परिजनों को बेड पर रखी उसकी नोटबुक दिखी, जिसमें लिखा था कि उसके दोस्त की मॉम से बात कर लेना।

ये भी पढ़ें- मां तुझे प्रणाम: बरेली में तिरंगा लेकर चले पांच हजार स्कूली बच्चे, वॉक फॉर यूनिटी से दिया देशप्रेम का संदेश

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button