बरेली

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: मेगा ब्लॉक के कारण प्रभावित होंगी 18 ट्रेनें, छह निरस्त, छह के रूट बदले

Connect News 24

six trains canceled and many affected due to mega block

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Social Media

विस्तार

मुरादाबाद रेल मंडल के हापुड़-गाजियाबाद रेल खंड में हापुड़ यार्ड और पिलखुला में मरम्मत कार्यों के चलते 28 मई को मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण मुरादाबाद रेल मंडल से संचालित होने वाली छह ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। इस दौरान छह ट्रेनों को बदले रूट से चलाया जाएगा। 

लंबी दूरी की छह ट्रेनों को पांच घंटे तक देरी से चलाया जाएगा। उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल ने बृहस्पतिवार को ट्रेनों के निरस्तीकरण और रूट बदले जाने संबंधी सूचनाएं जारी कर दी हैं। ब्लॉक के कारण कुल 18 ट्रेनें प्रभावित होंगी।

ये ट्रेनें 28 मई को निरस्त रहेंगी

12583/84- लखनऊ जंक्शन-आनंद विहार टर्मिलन डबल डेकर एक्सप्रेस।

15035/36- काठगोदाम-नई दिल्ली एक्सप्रेस।

25035/36- मुरादाबाद-रामनगर एक्सप्रेस।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button