बरेली में खुलेआम गुंडई: स्कूटी सवारों ने युवक को सड़क पर घसीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस जांच में जुटी

स्कूटी सवारों ने युवक को घसीटा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर में स्कूटी सवारों ने एक युवक को सड़क पर घसीटा। युवक को स्कूटी से घसीटने का वीडियो भी वायरल हुआ है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। वीडियो में स्कूटी सवार पर दो शख्स एक युवक के दोनों हाथ पकड़े दिखाई दे रहे हैं, तीसरा युवक स्कूटी चला रहा है। स्कूटी सवार उस युवक को घसीटते हुए ले गए।
यह भी बताया जा रहा है कि सड़क पर घिसटते रहे युवक के हाथ स्कूटी से बंधे हुए हैं। यह घटना एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। घटना कब की है, स्कूटी सवार युवक कौन हैं और किसे घसीट रहे हैं, यह अभी पता नहीं चल सका है। न ही थाने में इस तरह की कोई शिकायत दर्ज कराई गई है। वायरल वीडियो के संबंध में इंस्पेक्टर बारादरी ने बताया कि जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।



