पीलीभीत

Pilibhit News: घर के बाहर खेल रही बच्ची को खींच ले गया बाघ, मिला शव

Connect News 24

Tiger dragged the girl playing outside the house, dead body found

पुलिस से मुआवजे की मांग करते ग्रामीण।

कलीनगर। माधोटांडा के सेल्हा गांव में घर के बाहर खेल रही दस वर्ष की बच्ची पर बाघ ने हमला कर दिया और उसे खींच कर जंगल में ले गया। घटना के बाद इकट्ठा हुए ग्रामीणों को जंगल में करीब 150 मीटर अंदर बच्ची का शव मिला। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। बराही रेंज के वनकर्मी जांच-पड़ताल में जुटे हैं। बाघ को लेकर सेल्हा गांव में दहशत बनी हुई है।

माधोटांडा का सेल्हा गांव बराही रेंज के जंगल से सटा है। गांव निवासी झंटू का घर जंगल सीमा के नजदीक है। बृहस्पतिवार को झंटू मजदूरी करने रुद्रपुर गया हुआ था। उनकी पुत्री बेबी (10) देर शाम घर के बाहर पड़ोस के ही अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। ग्रामीणों के मुताबिक एकाएक बाघ जंगल से बाहर निकल आया और बेबी को मुंह में दबा कर खींच ले गया। बाघ के हमले को देख बच्चे चीखते हुए घरों की तरफ भागे। पता चलने पर ग्रामीण इकट्ठा हुए और लाठी-डंडे लेकर जंगल में घुसे। काफी देर तलाशी के बाद जंगल में बेबी का शव मिल गया। उसके गर्दन पर पंजे के गहरे घाव मिले।

बालिका का शव मिलने के बाद ग्रामीण घबराए हुए हैं। बाघ गांव में न घुस आए, ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर जंगल सीमा पर एकत्र हो गए। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बेबी एक भाई और दो बहनों में दूसरे नंबर की थी। उसका शव मिलने के बाद मां पूजा का रो रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीणाें में आक्रोश, तार फेंसिंग व मुआवजे की मांग

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश। घटनाओं को रोकने के लिए तार फेंसिंग की मांग की जाने लगी। बराही रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव दूरभाष से संपर्क बनाते रहे। इससे ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। रात साढ़े आठ बजे तक डिप्टी रेंजर आरिफ के नेतृत्व में तीन वन कर्मी मौके पर पहुंच सके थे।

माधोटांडा पुलिस ने बनाए रखी दूरी

बच्ची की मौत की सूचना के डेढ़ घंटे बाद भी माधोटांडा पुलिस निष्क्रिय दिखी। सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण एकत्र होकर जंगल में बच्ची को तलाशी करते रहे। शव को बरामद करने के बाद जंगल से बाहर ले आया गया, लेकिन इसके बावजूद क पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

पुलिस से मुआवजे की मांग करते ग्रामीण।

पुलिस से मुआवजे की मांग करते ग्रामीण।

पुलिस से मुआवजे की मांग करते ग्रामीण।

पुलिस से मुआवजे की मांग करते ग्रामीण।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button