बरेली

बरेली में आदमखोर हुए कुत्ते: सिर से मांस नोच बच्चे को मार डाला; अब तक चार की मौत, घायलों की गिनती नहीं

Connect News 24

stray dogs killed ten year old boy in bareilly

अयान का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में मथुरापुर, बंडिया और खना गौटिया में आदमखोर कुत्तों का आतंक जारी है। नगर निगम से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल तक शिकायतों का कोई नतीजा नहीं निकला। इस बीच मंगलवार को कुत्तों ने एक और बच्चे जान ले ली। कुत्तों ने बालक के सिर से मांस नोच लिया। वहीं छह साल के एक बच्चे को गंभीर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह से कुत्तों को भगाकर एक बच्चे को बचाया। लोग इतना डरे हुए हैं कि शाम होते हैं यहां सन्नाटा पसर जाता है। बच्चों को घरों से निकलने नहीं देते।

सीबीगंज के खना गौटिया के ईदगाह मैदान में मंगलवार शाम गांव के बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्चों पर हमला कर लिया। खूंखार कुत्तों को देखकर कई बच्चों ने पेड़ पर चढ़कर जान बचाई। इस दौरान खना गौटिया निवासी इरफान के 10 साल के बेटे अयान और खना गौटिया नगर किनारे के मुस्तकीम के छह साल के बेटे अर्श को कुत्तों ने खींच लिया। 

संबंधित खबर- Bareilly : आदमखोर कुत्तों ने ली बालक की जान, सिर नोचकर खा गए, दूसरे बच्चे को किया घायल

कुत्तों ने अयान के सिर का मांस नोच कर खा लिया। अर्श के शरीर से भी कई जगह का मांस नोच लिया। कुत्तों को किसी तरह भगाने के बाद अयान और अर्श को आननफानन परिवार वाले मिनी बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने अयान को मृत घोषित कर दिया। अर्श की हालत गंभीर है। अयान के पिता इरफान मजदूरी करते हैं। इलाके में आवारा कुत्तों के आतंक से लोगों में इससे रोष है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button