पीलीभीत

Pilibhit News: जलभराव से खिलाड़ियों के अभ्यास में फिर पड़ी बाधा

Connect News 24

स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिर्फ दस फीसदी खिलाड़ी प्रैक्टिस को पहुंचे

अमर उजाला ब्यूरो

पीलीभीत। बारिश के कारण स्पोर्ट्स स्टेडियम में जलभराव हो जाने से खिलाड़ी परेशान हैं। ऐसे में सिर्फ 10 फीसदी खिलाड़ी ही प्रेक्टिस के लिए मंगलवार को यहां पहुंचे, जिस तरह यहां पानी भरा है उससे अगले सात-आठ दिन तक यही स्थिति रहने की संभावना व्यक्त की जा रही है। यहां बता दें इससे पहले भी बारिश के कारण अभ्यास प्रभावित हुआ था।

स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतिदिन चार से पांच सौ खिलाड़ियों और खेल प्रेमियोंं का आना-जाना रहता है लेकिन बारिश में यह संख्या घटकर सिर्फ 40-50 रह गई है। इसकी वजह यहां हुआ जलभराव है।

यहां बता दें कि स्टेडियम के ठीक पीछे मैदान है। जहां पर शहर के कई हिस्सों का पानी एकत्र होता है। पहले नालों पर अवैध कब्जे नहीं थे और पानी निकल जाता था लेकिन दो वर्ष से जल निकासी व्यवस्था बिल्कुल पूरी तरह फेल है, ऐसे में स्टेडियम के पीछे वाले मैदान से पानी स्टेडियम में घुस आता है। जिसका खामियाजा खिलाड़ियों भुगतना पड़ता है।

जल निकासी को प्रस्ताव बना पर काम नहीं हुआ

यहां बता दें कि जलभराव से राहत देने के लिए डेढ़ वर्ष पहले तत्कालीन डीएम पुलकित खरे ने दस लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार कराया था। नगर पालिका के अभियंताओं ने कई बार स्टेडियम का दौरा कर जल निकासी के लिए नाले के निर्माण का प्रस्ताव भी तैयार किया पर उसके बाद उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

बड़ी उम्मीद थी कि नगर पालिका जलभराव से राहत दिलाएगी पर ऐसा नहीं हो सका। अब राहत पाने के लिए फिर एस्टीमेट बनवा रहे हैं। उम्मीद है कि अगली बारिश से पहले काम हो जाएगा।

– राजकुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button