बरेली

बरेली में बड़ा बाईपास पर फिर हादसा: ट्रक ने कार को मारी टक्कर, बाइक भी चपेट में आईं, मच गई चीख-पुकार

Connect News 24

Truck hits cars and bikes on Bada bypass in Bareilly

बड़ा बाईपास पर हुआ हादसा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र में बड़ा बाईपास स्थित नवदिया झादा चौराहे पर फिर हादसा हो गया। बड़ा बाईपास के घोषित ब्लैक स्पॉट पर तेज रफ्तार ट्रक ने पहले कार को टक्कर मारी। फ़िर दो बाइकों को चपेट में ले लिया। जिससे बाइक सवार और कार सवार घायल हो गए। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। बड़ा हादसा होने से टल गया। यह हादसा चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। हादसे की फुटेज देखकर लोग हैरान रह गए। 

जानकारी के मुताबिक बीसलपुर में कार्यरत विद्युत निगम के जेई जितेंद्र कुमार गुरुवार शाम करीब छह बजे कार से बरेली आ रहे थे। बड़ा बाईपास का नवदिया झादा चौराहे पार कर रहे थे। इसी दौरान शाहजहांपुर की तरफ से आया ट्रक अनियंत्रित हो गया। ट्रक जेई की कार को चपेट में लेते हुए डिवाइडर पर चढ़ गया। सड़क पर खड़े बाइक सवार भी ट्रक की चपेट में आ गए। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button