बरेली

Bareilly: फरीदपुर में थाने के सामने बीच सड़क पर गुंडई, युवकों में जमकर हुई मारपीट, एक-दूसरे पर बरसाए डंडे

Connect News 24

Two groups clashed in front of the police station in Faridpur

बीच सड़क पर मारपीट करते युवक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर में थाने के सामने बीच सड़क पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिससे सड़क पर जाम लग गया। जाम में फंसी लाल नीली बत्ती की गाड़ी सायरन भी बजाती रही, लेकिन उपद्रवी भी बीच सड़क पर एक-दूसरे पर डंडे बरसाते रहे। 

राहगीरों ने बीचबचाव कराया। इसके बाद उपद्रवी वहां से भाग गए। करीब 15 मिनट तक सड़क पर मारपीट होती रही और शोर-शराबा भी होता रहा लेकिन थाने से कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचा। घटना का वीडियो भी सामने आया है। 

घटना सोमवार देर शाम की बताई गई है। फरीदपुर थाने के सामने बीच सड़क पर कुछ युवक आपस में भिड़ गए। देखते देखते उनमें मारपीट होने लगी। युवकों ने एक-दूसरे पर डंडे बरसाए। बीच सड़क पर करीब 15 मिनट तक हंगामा होता रहा। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button